मसूरी (उत्तराखंड): भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी में क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ी पहुंचे और इस खास मौके को यादगार बना दिया। शादी में महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, पृथ्वी शॉ समेत कई सितारे शामिल हुए। लेकिन इस शादी की सबसे खास बात रही जब धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी के साथ गाना गाया और सुरेश रैना ने भी सुरों का जादू बिखेरा।
ऋषभ पंत ने गाया ‘तू जाने ना’
शादी समारोह में मशहूर सिंगर हार्डी संधू भी मौजूद थे, जिन्होंने सबसे पहले ऋषभ पंत से गाना गवाया। अपनी बहन की शादी के इस खास मौके पर पंत ने ‘तू जाने ना’ गाना गाया जिससे माहौल और भी भावुक और खुशनुमा हो गया।
धोनी-साक्षी की जोड़ी ने ताल से ताल मिलाया
इसके बाद बारी आई कैप्टन कूल धोनी की जिन्होंने अपनी पत्नी साक्षी के साथ गाना गाया और ऋषभ पंत के साथ सुरों की महफिल जमाई। यह नजारा देख वहां मौजूद मेहमान झूम उठे। धोनी सिर्फ मैदान में ही नहीं, बल्कि जिंदगी के हर पल को खुलकर जीने के लिए भी जाने जाते हैं।
रैना के सुरों ने महफिल में लगाए चार चांद
धोनी के गाने के बाद सुरेश रैना कैसे पीछे रहते? उन्होंने भी अपनी आवाज से महफिल को और रंगीन बना दिया। शादी के इस जश्न में क्रिकेट सितारों की मस्ती और सुरों ने समां बांध दिया।
धोनी का अब फोकस IPL पर
शादी के बाद अब महेंद्र सिंह धोनी पूरी तरह से IPL की तैयारियों में जुट जाएंगे। 22 मार्च से IPL का आगाज होने जा रहा है जिसमें धोनी एक बार फिर CSK की जर्सी में मैदान पर उतरेंगे।
ऋषभ पंत की बहन की शादी की ये खास शाम क्रिकेट फैंस के लिए भी यादगार बन गई क्योंकि धोनी, पंत और रैना जैसे सितारों को इस अंदाज में देखना किसी भी फैन के लिए किसी तोहफे से कम नहीं।