नई दिल्ली: दिल्ली में जल परिवहन और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यमुना नदी में फेरी सेवा शुरू की जाएगी। इसके तहत सोनिया विहार से जगतपुर (शनि मंदिर) तक पर्यटक नौका और क्रूज सेवाएं संचालित की जाएंगी। इस परियोजना के लिए इन्लैंड वाटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IWAI) ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA), दिल्ली जल बोर्ड, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग और पर्यटन विभाग के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।
असिता पूर्व पार्क में हुआ समझौता
मंगलवार को असिता पूर्व पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इस मौके पर केंद्रीय पोत, नौवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, जल संसाधन मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा उपस्थित रहे।
यमुना नदी को मिलेगा नया रूप
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि इस परियोजना से यमुना नदी का विकास होगा और जल परिवहन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि बोट चलाने के लिए कुछ स्थानों पर नदी की गहराई बढ़ाने की जरूरत पड़ सकती है। साथ ही, यमुना की सफाई और सौंदर्यीकरण में केंद्र सरकार दिल्ली सरकार की हरसंभव मदद करेगी।
दिल्ली के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे पर्यटन क्षेत्र के लिए बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली को लगातार विकास की नई ऊंचाइयां मिल रही हैं। यह परियोजना दिल्लीवासियों को नई परिवहन सुविधा और एक अनूठा पर्यटन अनुभव देगी।
यमुना बनेगा पर्यटन का प्रमुख केंद्र
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि यमुना नदी वर्षों तक उपेक्षित रही लेकिन अब इसे नए सिरे से विकसित किया जा रहा है। यह परियोजना केवल जल परिवहन तक सीमित नहीं है बल्कि यमुना की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को भी पुनर्जीवित करने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि यमुना को राष्ट्रीय जलमार्ग 110 घोषित किया गया है, जिससे ग्रीन ट्रांसपोर्टेशन और सस्टेनेबल टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।
फेरी सेवा के लिए आधुनिक सुविधाएं
इस परियोजना के तहत सोनिया विहार से जगतपुर तक आधुनिक फेरी सेवाएं शुरू होंगी। इसमें इलेक्ट्रिक और सोलर हाइब्रिड नौकाएं भी शामिल की जाएंगी, जिससे प्रदूषण कम होगा। इसके अलावा, चार्जिंग स्टेशन, वॉकिंग ट्रैक्स, ग्रीन पार्क और अन्य आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।
आगे और बढ़ेगी सेवा
योजना के पहले चरण में सोनिया विहार से जगतपुर के बीच नौकाएं चलाई जाएंगी लेकिन भविष्य में इस सेवा को यमुना के अन्य हिस्सों तक विस्तारित किया जाएगा। यह परियोजना सागरमाला योजना के तहत विकसित की जाएगी जिससे दिल्ली में जल परिवहन को नई गति मिलेगी।
जल्द ही दिल्लीवासी यमुना नदी में फेरी बोट का आनंद ले सकेंगे और एक नया ट्रांसपोर्ट विकल्प उपलब्ध होगा
इस परियोजना के लिए इन्लैंड वाटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IWAI) ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA), दिल्ली जल बोर्ड, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग और पर्यटन विभाग के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।