Dastak Hindustan

विनेश फोगाट के घर खुशियों की दस्तक, 7 साल बाद बनने वाली हैं मां

चरखी दादरी (हरियाणा): भारतीय कुश्ती की दिग्गज खिलाड़ी और हरियाणा का जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ साझा किया। 2018 में पहलवान सोमवीर राठी से शादी करने वाली विनेश ने एक पोस्ट में लिखा, “हमारी प्रेम कहानी जारी है जिसमें अब एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।”

राजनीति में सक्रिय, कुश्ती को कहा अलविदा


पेरिस ओलंपिक्स 2024 में डिसक्वालिफाई होने के बाद विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास लेने का फैसला किया और राजनीति में कदम रखा। उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में जुलाना सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज की और भाजपा प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी को 6005 वोटों से हराया।

सफलताओं से भरा करियर


चरखी दादरी में जन्मी विनेश फोगाट कुश्ती के मशहूर फोगाट परिवार से आती हैं। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स (2014, 2018, 2022) में गोल्ड, एशियन गेम्स (2018) में गोल्ड और वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप (2019, 2022) में ब्रॉन्ज मेडल जीते। उनके नाम अर्जुन अवॉर्ड (2014) और पद्म श्री (2022) जैसी प्रतिष्ठित उपलब्धियां भी हैं।

उनकी इस नई जिंदगी की शुरुआत पर पहलवान बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उनके ससुर राजपाल राठी ने भी इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि परिवार इस खुशी के पल का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *