रांची/चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर सुरक्षा बलों को निशाना बनाया। यह घटना जराइकेला थाना क्षेत्र के बलीबा में हुई जहां नक्सल विरोधी अभियान के दौरान विस्फोट हुआ।
हेलीकॉप्टर से घायलों को एयरलिफ्ट किया गया
सूत्रों के मुताबिक कई जवान इस धमाके में घायल हुए हैं। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने जानकारी दी कि घायलों को रांची लाने के लिए हेलीकॉप्टर चाईबासा भेजा गया है।
नेटवर्क कमजोर, पूरी जानकारी का इंतजार
घटनास्थल का नेटवर्क बेहद कमजोर है जिससे पूरी जानकारी जुटाने में दिक्कत हो रही है। सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है और नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।