न्यूजीलैंड:- न्यूजीलैंड की ऑकलैंड हाईकोर्ट ने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हत्यारे सतवंत सिंह के भतीजे बलतेज सिंह को 22 साल की सजा सुनाई है। 32 वर्षीय बलतेज को 700 किलो मेथ ड्रग्स रखने और तस्करी का मास्टरमाइंड होने के आरोप में दोषी ठहराया गया।
2023 में ऑकलैंड पुलिस ने एक गोदाम पर छापा मारा था जहां बीयर के कैन में छिपाकर मेथामफेटामाइन रखा गया था। यह छापा 21 वर्षीय आइडेल सगला की मौत के बाद मारा गया जिसने गलती से मेथ वाला बीयर पी लिया था। हालांकि बलतेज पर हत्या का आरोप नहीं लगा लेकिन वह ड्रग तस्करी रैकेट का मास्टरमाइंड माना गया।
बलतेज के पिता 1980 में न्यूजीलैंड जाकर बस गए थे। बलतेज का नाम खालिस्तान समर्थक गतिविधियों से भी जुड़ा बताया जा रहा है। कोर्ट ने उसे कम से कम 10 साल तक पैरोल न देने का आदेश दिया है।