नई दिल्ली: दिल्ली चुनाव के नतीजों के बाद से मुख्यमंत्री के नाम को लेकर जो सस्पेंस बना हुआ है वो आज यानी बुधवार को विधायक दल की बैठक के बाद खत्म हो जाएगा। पर इस रेस में जो नाम पहले दिन से रेस में सबसे आगे चल रहे थे अब उनके नामों पर कोई चर्चा नहीं कर रहा है। इसमें सबसे पहला नाम नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को मात देने वाले प्रवेश वर्मा का है और फिर बीजेपी के दूसरे विधायक वीरेंद्र सचदेवा का नाम सबसे आगे था। पर अब मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे नाम शालीमार से महिला विधायक रेखा गुप्ता का नाम है। हालांकि यह सब अटकलें हैं और आखिर फैसला बीजेपी की विधायक दल की बैठक में होगा।
रेस से बाहर प्रवेश वर्मा?
द वीक की रिपोर्ट के मुताबिक नई दिल्ली सीट से विधायक प्रवेश वर्मा को सीएम की रेस से बाहर हो सकते हैं। अरविंद केजरीवाल को हराने के बाद उन्हें इस रेस में सबसे आगे माना जा रहा था। हालांकि उन्हें रेखा गुप्ता, विजेंद्र गुप्ता, वीरेंद्र सचदेवा और सतीष उपाध्याय से कड़ी टक्कर मिल रही है।
CM की रेस में कौन कौन से नाम और क्यों?
1- रेखा गुप्ता, शालीमार बाग से विधायक, प्लस फैक्टर- बनिया और महिला2- अभय वर्मा, लक्ष्मी नगर से विधायक, प्लस फैक्टर- पूर्वांचली3- आशीष सूद, जनकपुरी से विधायक, प्लस फैक्टर – पंजाबी और संगठन के पुराने व्यक्ति4- रवीन्द्र राज, बवाना से विधायक, प्लस फैक्टर- दलित चेहरा5- पवन शर्मा, उत्तम नगर से विधायक, प्लस फैक्टर- यह माना जा रहा है कि गोधरा कांड के समय पर मोदी की काफी मदद की थी और दिल्ली में मोदी जी उनके घर पर भी रुके थे और संगठन के भी करीबी है और मोदी जी के पसंदीदा में भी हैं।