रायपुर (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ में आज नगर निकाय चुनाव के लिए आज वोटों की गिनती हो रही है। शुरुआती रुझानों में अधिकतर जगहों पर भाजपा बढ़त बनाए हुए है। परिणाम दोपहर तक घोषित किए जाने की उम्मीद है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा वोटों की काउंटिंग के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर नगर निगमों सहित 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों में हुए मतदान में 72.19 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। राज्य के कोरिया जिले में सबसे अधिक 84.97 फीसदी, बिलासपुर जिले में सबसे कम 51.37 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान सुकमा और दुर्ग नगर निकायों के पांच वार्डों के उपचुनाव के लिए भी मतदान हुआ। इन नगर निकाय चुनावों में 10 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया, जिनके सियासी भाग्य का फैसला आज हो जाएगा।
क्या है वोटर्स की तादाद?
नगरीय निकाय में कुल 52 मतदान केंद्र मतदान के लिए बनाया गया है, जिसमें नगर पालिका गौरेला में 21 मतदान केंद्र, नगर पालिका पेंड्रा में 16 मतदान केंद्र और नगर पंचायत मरवाही में 15 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. तीनों नगरीय निकाय में वोटर्स की कुल तादाद 35350 है, जिसमें पुरुष मतदाता 17072 और महिला मतदाता 18278 हैं।
बीजेपी-कांग्रेस केव बीच मुकाबला
रायपुर नगर निगम में महापौर पद के लिए भाजपा की मीनल चौबे को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस ने दीप्ति दुबे पर दांव लगाया है। दीप्ति दुबे पूर्व मेयर प्रमोद दुबे की पत्नी हैं। राजनांदगांव नगर निगम में मेयर पद के लिए बीजेपी ने कांग्रेस के निखिल द्विवेदी के खिलाफ पूर्व सांसद मधुसूदन यादव को मैदान में उतारा है। अंबिकापुर नगर निगम में महापौर पद के लिए कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की और भाजपा की मंजूषा भगत के बीच मुकाबला होगा।