Dastak Hindustan

किडनी खराब होने पर रात के वक्त शरीर पर दिखते हैं ये लक्षण

नई दिल्ली: किडनी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण ऑर्गन है जो शरीर से अतिरिक्त पानी और गंदगी को बाहर निकालने का काम करती है। लेकिन जब यह खराब हो जाते हैं तो शरीर पर दिखते हैं ये लक्षण।

रात में  बहुत ज़्यादा प्यास लगना
किडनी के खराब होने से शरीर में पानी का संतुलन बिगड़ सकता है। जिससे रात में बहुत ज़्यादा प्यास लगती है। अगर आपको रात में बार-बार पानी पीने की आदत है। तो यह किडनी की समस्या का संकेत हो सकता है जिसे नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए।

नींद से बार-बार जागना
किडनी की समस्या भी नींद में खलल डाल सकती है। जब किडनी शरीर से विषाक्त पदार्थों को ठीक से बाहर नहीं निकाल पाती है, तो यह शरीर में विषाक्तता पैदा करती है। जिसका असर नींद पर पड़ता है। नतीजतन, व्यक्ति को नींद से बार-बार जागने का अनुभव हो सकता है जो किडनी की समस्या का संकेत हो सकता है।

किडनी की समस्या से मूत्र मार्ग में संक्रमण या सूजन हो सकती है। जिससे पेशाब करते समय दर्द और जलन हो सकती है। यह किडनी के संक्रमण या किसी अन्य गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है जिसके लिए तुरंत डॉक्टर के पास जाना और इलाज करवाना ज़रूरी है।

पेशाब में  खून आना
पेशाब में खूना आना किडनी में पथरी, इंफेक्शन आदि गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है।  पेशाब में अगर आपको खून दिखे तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। यह एक गंभीर समस्या हो सकती है।

थकान और कमजोरी
जब किडनी ठीक से काम नहीं करती है तो ब्लड फ्लो में टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं। जिससे थकान और कम एनर्जी लेवल होता है. इसके अलावा खराब किडनी फंक्शन एनीमिया का कारण बन सकता है क्योंकि किडनी एक हार्मोन (एरिथ्रोपोइटिन) का उत्पादन करती है जो रेड ब्लड सेल्स को बनाने में मदद करता है। शरीर में ऑक्सीजन के सर्कुलेशन की कमी से आप लगातार थका हुआ और कमजोर महसूस कर सकते हैं।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *