Dastak Hindustan

महंगाई में आई गिरावट, आम आदमी को राहत, जनवरी में 4.31% पर पहुंची CPI दर

नई दिल्ली:- देश में महंगाई दर में लगातार तीसरे महीने गिरावट दर्ज की गई है। जनवरी 2025 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित महंगाई दर घटकर 4.31% पर आ गई, जो अगस्त 2024 के बाद सबसे कम स्तर है। दिसंबर 2024 में यह दर 5.22% थी, यानी एक महीने में इसमें 91 आधार अंकों की गिरावट आई है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, हालांकि कुछ राज्यों में महंगाई अब भी ज्यादा बनी हुई है। केरल (6.76%), ओडिशा (6.05%) और छत्तीसगढ़ (5.85%) में महंगाई दर राष्ट्रीय औसत से अधिक दर्ज की गई है।

खाद्य महंगाई में भी बड़ी गिरावट

  

खाद्य महंगाई (CFPI) में भी जनवरी 2025 में बड़ी गिरावट देखी गई। यह दर 6.02% रही, जो दिसंबर 2024 में 8.39% थी। यानी एक महीने में 237 आधार अंकों की गिरावट आई। ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य महंगाई 6.31% और शहरी क्षेत्रों में 5.53% दर्ज की गई।

ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई दर 4.64% रही, जबकि दिसंबर 2024 में यह 5.76% थी। वहीं, शहरी क्षेत्रों में यह 4.09% दर्ज की गई।

 

किन चीजों की कीमतें बढ़ीं और घटीं?

जनवरी 2025 में सबसे ज्यादा महंगी हुई चीजें:

1. नारियल तेल – 54.20%

2. आलू– 49.61%

3.  नारियल – 38.71%

4. लहसुन– 30.65%

5. मटर (सब्जी) – 30.17%

सबसे ज्यादा सस्ती हुई चीजें:  

1. जीरा– (-32.25%)

2. अदरक – (-30.92%)

3. सूखी मिर्च– (-11.27%)

4.  बैंगन – (-9.94%)

5. एलपीजी (घरेलू) – (-9.29%)

 

राहत भरी खबर, लेकिन चुनौतियां बरकरार

महंगाई दर में आई गिरावट से आम लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन कुछ जरूरी वस्तुओं की कीमतें अब भी बहुत ज्यादा हैं। सरकार और आरबीआई की नीतियों से आगे भी महंगाई पर नियंत्रण की उम्मीद की जा रही है।

राष्ट्रीय औसत से ऊपर राज्यके

1. रल- 6.76

2. ओडिशा- 6.05

3. छत्तीसगढ़- 5.85

4. हरियाणा- 5.10

5. बिहार- 5.06

6. कर्नाटक- 5.03

7. तमिलनाडु- 4.94

8. उत्तराखंड- 4.85

9. जम्मू एवं कश्मीर- 4.82

10. असम- 4.77

11. उत्तर प्रदेश- 4.59

12. मध्य प्रदेश- 4.42

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *