(मुंबई) महाराष्ट्र : मुंबई में पुलिस के मुख्य कंट्रोल रूम को एक धमकी भरी कॉल आई है। कॉल करने वाले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आतंकी हमले की धमकी दी है।
महाराष्ट्र के मुंबई में पुलिस के मुख्य कंट्रोल रूम को एक धमकी भरी कॉल आई है। कॉल के जरिए धमकी दी गई है कि प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी पर आतंकी हमला होने वाला है। कॉल आने के तुरंत बाद पुलिस एक्टिव हो गई और अलर्ट मोड पर आ गई ऐसा दावा करने वाले व्यक्ति की तलाश में जुट गई है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी ने शराब के नशे में धमकी भरे मैसेज भेजे हैं। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन को पहले भी कई बार फर्जी धमकी भरे संदेश मिल चुके हैं। कुछ दिन पहले भी ऐसा ही मामला सामने आया था।
इससे पहले साल 2023 में हरियाणा में एक शख्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गोली मारने की धमकी दी थी। उसका धमकी भरा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी हरियाणा के सोनीपत जिले के मोहाना गांव का रहने वाला था।
साल 2022 में केरल के एक शख्स ने प्रधानमंत्री को धमकी दी थी। आरोपी की पहचान जेवियर के रूप में हुई थी। उसने केरल बीजेपी अध्यक्ष को भेजे पत्र में जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी ने पत्र में लिखा था। ‘मोदी का हाल राजीव गांधी जैसा होगा.” मोदी उस समय केरल दौरे पर जाने वाले थे।