Dastak Hindustan

गणतंत्र दिवस पर भारत ने दिखाई ताकत तो पाकिस्तान में मची खलबली जानें क्या बोले एक्सपर्ट

( नई दिल्ली):पाकिस्तान में इन दिनों चर्चा चल रही है कि भारत ने अपने गणतंत्र दिवस को इंटरनेशनाइज्ड कर दिया है।हर बार विदेशी मेहमानों को बुलाया जाता है।

कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में इस बार आधुनिकता के साथ-साथ आत्मनिर्भरता पर जोर दिया गया। गणतंत्र दिवस समारोह में इंडोनेशिया के सैनिकों का मार्चिंग दस्ता और इंडोनेशियाई सैनिक म्यूजिक बैंड भी शामिल हुए। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो थे।पाकिस्तान में बहस छिड़ गई है कि भारत ने अपने गणतंत्र दिवस का अंतरराष्ट्रीयकरण कर दिया है।

पाकिस्तानी एक्सपर्ट कमर चीमा ने कहा “भारत ने अपने रिपब्लिक डे को इंटरनेशनलाइज्ड कर दिया है और दुनिया के अहम नेता गेस्ट होते हैं। भारत की इंटरनेशनल लेवल पर जाने की अप्रोच रही है। जबकि हम पूरे समय अपना ही लिखते और बोलते रहते हैं। दुनिया की हम लोगों को समझ नहीं आती। नरेंद्र मोदी का मकसद अपनी एयर पावर दिखाना  हथियार दिखाना और अपनी रक्षा क्षमता दिखाना है।आज का भारत अलग अंदाज से चल रह है। जब भी भारत गणतंत्र दिवस मनाता है तो उसका हर बार अलग ही मतलब होता है।”

पीएम मोदी के  आने के  बाद क्या  बदला?

उन्होंने आगे कहा, “शुरुआती दिनों में भारत गणतंत्र दिवस का इस्तेमाल गतिरोध को संभालने, दुश्मनों को समझने में और किस तरह से चीजों को चलाना है, इन सब चीजों को समझने के लिए इस्तेमाल हो रहा था. आज का भारत इससे बिल्कुल अलग है. भारत ने 370 हटा दी और किसी मुसलमान देश ने उफ तक नहीं की और पाकिस्तान तो कुछ कर नहीं सका. तो कुछ इस तरह से भारत ने गणतंत्र दिवस को इंटरनेशनलाइज्ड किया. पहले वो रिश्तों को मैनेज करते रहे और अब अपनी ताकत दिखा रहा है.”

आज  का इंडिया क्या  कर रहा है?

कमर चीमा ने कहा “आज का भारत आत्मविश्वास से भरा हुआ है. वो इसलिए क्योंकि नेतृत्व ही ऐसा है।वो अपनी ताकत दिखाना चाहते हैं। बहुत से देशों का कहना है कि ये बहुत जल्दी है और भारत को ये नहीं करना चाहिए। लेकिन इससे भारत ने अपनी विदेश नीति को मजबूत किया है।दुनिया में ऐसा कोई नहीं करता।”

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *