( नई दिल्ली): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान दिवस पर देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संविधान भारतवासियों की सामूहिक अस्मिता का मूल आधार है। पिछले 75 वर्षों में संविधान ने देश की प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया है। राष्ट्रपति ने डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित संविधान निर्माताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद देश ने गरीबी और भुखमरी जैसी चुनौतियों का सामना किया लेकिन आत्मविश्वास कभी नहीं डिगा।किसानों और मजदूरों के परिश्रम से देश ने प्रगति की है।