प्रयागराज (उत्तर प्रदेश):- बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ में संन्यास की दीक्षा ली और किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर के रूप में प्रतिष्ठित हो गईं। किन्नर अखाड़े ने उनका पट्टाभिषेक किया जिसके बाद ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर की उपाधि दी गई। इसके साथ ही वे अब अखाड़े की साध्वी के रूप में पहचानी जाएंगी।
महाकुंभ में संन्यास की दीक्षा लेने के बाद ममता ने इस नई यात्रा की जानकारी एक वीडियो के जरिए साझा की। उन्होंने बताया कि वे अब धार्मिक यात्रा पर निकलेंगी जिसमें संगम, काशी और अयोध्या शामिल हैं। इन स्थानों पर वे धार्मिक अनुष्ठान करेंगी और साध्वी के रूप में अपने जीवन की नई शुरुआत करेंगी।
ममता कुलकर्णी का यह कदम कई मायनों में खास है क्योंकि वे बॉलीवुड की चमक-दमक छोड़कर अब साधु-संन्यासी जीवन की ओर अग्रसर हो चुकी हैं। किन्नर अखाड़ा का हिस्सा बनकर उन्होंने एक नया अध्याय शुरू किया है जो उनके जीवन के नए उद्देश्य और विश्वास का प्रतीक है।