बेंगलुरू (कर्नाटका):- फिनटेक यूनिकॉर्न रेजरपे ने अपने दस साल पूरे होने पर कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने अपने सभी मौजूदा एंप्लॉयीज को 1 लाख रुपये का एंप्लॉयी स्टॉक ओनरशिप प्लान्स देने का ऐलान किया है। यह फैसला रेजरपे के 3 हजार से अधिक कर्मचारियों के लिए किया गया है जिन्हें कंपनी के अंदर ‘रेजर’ के नाम से जाना जाता है। रेजरपे का यह कदम उन कर्मचारियों को भी कंपनी के आगामी विकास में हिस्सा देने के लिए है जिन्हें पहले ESOP नहीं मिला था।
रेजरपे का इतिहास और विस्तार:
रेजरपे की स्थापना 2014 में हुई थी और तब से अब तक उसने अपने कारोबार का जबरदस्त विस्तार किया है। शुरू में एक सिंगल-प्रोडक्ट पेमेंट गेटवे के रूप में काम करने वाली रेजरपे अब एक मल्टी-प्रोडक्ट प्लेटफॉर्म बन चुकी है जिसका एनुअलाइज्ड टोटल पेमेंट वॉल्यूम 18 हजार करोड़ डॉलर तक पहुंच चुका है। कंपनी वर्तमान में भारत के 100 में से 80 यूनिकॉर्न को पेमेंट सर्विस प्रदान करती है और इसके 30 करोड़ से अधिक एंड कंज्यूमर्स हैं। इसके पोर्टफोलियो में पेमेंट्स बैंकिंग और फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी से संबंधित 40 से अधिक प्रोडक्ट्स शामिल हैं।
ESOPs के जरिए कर्मचारियों को लाभ:
रेजरपे के लिए ESOPs कर्मचारियों को रिवार्ड देने का एक महत्वपूर्ण तरीका बन चुका है। इस साल स्विगी और अर्बन कंपनी जैसी अन्य कंपनियों ने भी ESOPs का ऐलान किया था लेकिन रेजरपे ने इसे बड़े पैमाने पर अपनाया है। 2018 में रेजरपे ने पहली बार ESOP का बायबैक किया था जिससे 140 कर्मचारियों को मुनाफा हुआ। इसके बाद 2022 में कंपनी ने 7.5 करोड़ डॉलर का बायबैक किया था जिससे 650 मौजूदा और पूर्व कर्मचारियों को लाभ हुआ।
रेजरपे का यह कदम भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम में ESOPs के महत्व को और बढ़ा रहा है जो कर्मचारियों के लिए wealth creation का एक अहम जरिया बन चुका है।