Dastak Hindustan

सानिया मिर्जा की पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाएं तेज, दूसरी शादी की अटकलें

मुंबई(महाराष्ट्र):-भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती हैं। खासकर जब से उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक लिया है तब से उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाएं और भी तेज हो गई हैं। लोग सानिया मिर्जा को लेकर अलग-अलग तरह की बातें करते हुए नजर आते हैं।

सानिया मिर्जा की दूसरी शादी की चर्चा

हाल के दिनों में सानिया मिर्जा की दूसरी शादी और उनके बेटे को लेकर इंटरनेट पर कई तरह की अटकलें लगाई जाती रही हैं। इसके साथ ही सानिया का नाम कुछ प्रसिद्ध हस्तियों के साथ जोड़ा जाने लगा है।

सलमान खान से जुड़ा नाम

सोशल मीडिया पर कई लोग सानिया मिर्जा को फिर से रिलेशनशिप में आने की सलाह देते हैं। कुछ लोग यह तक कहते हैं कि सानिया को भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी से शादी कर लेनी चाहिए जबकि कई लोग उनका नाम बॉलीवुड के मशहूर बैचलर सलमान खान के साथ जोड़ते रहते हैं।

2010 में हुई थी शोएब मलिक से शादी

बता दें कि सानिया मिर्जा ने 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ भव्य तरीके से शादी की थी। फिलहाल वह अपने बेटे इजहान मलिक की मां हैं। इससे पहले 2009 में सानिया की सगाई उनके बचपन के दोस्त शोहराब मिर्जा के साथ हुई थी लेकिन छह महीने बाद यह सगाई टूट गई थी।

शाहिद कपूर से जुड़ी अफवाहें

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर के साथ भी सानिया मिर्जा का नाम जोड़ा जा चुका है। दोनों के अफेयर की खबरें उस समय खूब चर्चा में रहीं। हालांकि करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में सानिया मिर्जा ने इन खबरों को झूठा बताया था। उन्होंने साफ कहा था कि उनका और शाहिद कपूर का कोई रिलेशन नहीं था।

कॉफी विद करण’ में सानिया का बयान

करण जौहर के पॉपुलर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में रैपिड फायर राउंड के दौरान जब उनसे सवाल किया गया तो सानिया ने कहा कि वह रणवीर सिंह के साथ हुकअप करना पसंद करेंगी और रणबीर कपूर के साथ शादी करना चाहेंगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह शाहिद कपूर का कत्ल करना चाहती हैं।

रणवीर सिंह के साथ खास रिश्ता

शो के दौरान करण जौहर ने सानिया मिर्जा से यह भी पूछा कि आखिर वह रणवीर सिंह के साथ हुकअप क्यों करना चाहती हैं। इस पर सानिया ने जवाब दिया कि उन्हें रणवीर सिंह की हरकतें और एनर्जी बेहद पसंद हैं। उन्होंने यह भी साफ किया कि वह रणवीर सिंह के साथ एक खास रिलेशन बनाना चाहती हैं जिसमें कोई भी तीसरा व्यक्ति नहीं आ सकता।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *