Dastak Hindustan

AAP उम्मीदवार सूची: 14 विधायकों पर चौथी बार भरोसा, केजरीवाल नई दिल्ली से लड़ेंगे चुनाव

नई दिल्ली:- आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपनी आखिरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने चौथी बार 14 मौजूदा विधायकों को मौका दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी पारंपरिक नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की है जबकि उपमुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सीट से चुनाव मैदान में होंगी।

अंतिम सूची में केवल एक मौजूदा विधायक मदन लाल का टिकट कटा है। मकोका मामले में जेल में बंद विधायक नरेश बाल्यान की जगह उनकी पत्नी को मौका दिया गया है।अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सोमनाथ भारती और अखिलेश पति त्रिपाठी जैसे बड़े नाम फिर से मैदान में हैं।

इस बार आम आदमी पार्टी के लिए यह चुनाव बेहद चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी को भ्रष्टाचार और घोटाले के आरोपों का सामना करना पड़ा है। आबकारी नीति घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और अन्य नेताओं को महीनों जेल में रहना पड़ा। इन हालातों ने पार्टी की छवि पर असर डाला है।

मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की थी कि वह तभी मुख्यमंत्री बनेंगे जब जनता उन्हें बहुमत के साथ दोबारा चुनेगी। अरविंद केजरीवाल ने साफ कहा है कि अगर पार्टी को 55 से कम सीटें मिलती हैं तो बीजेपी सरकार नहीं बनने देगी। चुनावी मंचों पर आप ने इन आरोपों को साजिश बताया है और दावा किया है कि उसके नेताओं को झूठे मामलों में फंसाया गया। पार्टी ने दिल्ली की 70 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। बची हुई 38 सीटों पर रविवार को सूची जारी की गई।

चुनावी मैदान की तैयारियां:

• आप ने अपने कोर वोट बैंक को मजबूत करने के लिए ग्राउंड लेवल पर प्रचार तेज कर दिया है।

• पार्टी वरिष्ठ नेताओं के जेल से बाहर आने के बाद अपनी छवि सुधारने के लिए हर मंच पर भ्रष्टाचार के आरोपों को खारिज कर रही है।

आप के लिए यह चुनाव न केवल सत्ता में वापसी का सवाल है, बल्कि उसकी विश्वसनीयता और दिल्ली में पकड़ बनाए रखने की भी परीक्षा है।

 

 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *