Dastak Hindustan

दिल्ली में कानून व्यवस्था बदतर, केजरीवाल ने अमित शाह पर निशाना साधा

नई दिल्ली:- दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाए। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में अपराधियों का कब्जा बढ़ गया है और महिलाएं असुरक्षित हैं। उन्होंने विशेष रूप से गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से उन्होंने दिल्ली की कानून व्यवस्था का जिम्मा संभाला है तब से स्थिति और खराब हो गई है।

केजरीवाल ने कहा दिल्ली में गैंगस्टर खुलेआम व्यापारी दुकानों पर गोलियां चला रहे हैं जगह-जगह नशा बिक रहा है और सरेआम हत्याएं हो रही हैं। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं लेकिन भाजपा को यह सब नजर नहीं आता। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा इस मुद्दे पर चुप है और जब इस बारे में पूछा जाता है तो भाजपा नेता इसे गंभीर मुद्दा मानने को तैयार नहीं हैं।

केजरीवाल ने आगे कहा दिल्ली में अपराधियों का बोलबाला हो गया है और महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ गए हैं। सरेआम शूटआउट हो रहे हैं और इस पर भाजपा का कोई जवाब नहीं है। जब उनसे इस बारे में पूछा जाता है तो वे इसे मुद्दा ही नहीं मानते।

आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की स्थिति को “अत्यंत चिंताजनक” करार दिया और भाजपा से सवाल किया कि वे दिल्ली में हो रहे अपराधों पर क्यों चुप हैं। केजरीवाल ने पंजाब में सुखबीर बादल पर हमले का भी विरोध किया लेकिन कहा कि दिल्ली में हो रही घटनाओं पर भाजपा की चुप्पी पर उन्हें हैरानी हो रही है।

इससे पहले पंजाब में सुखबीर बादल पर गोलीबारी की कोशिश की गई थी जिसे पंजाब पुलिस की तत्परता से टाल दिया गया। केजरीवाल ने इस घटना की निंदा की और इसे पंजाब एवं पंजाबियों को बदनाम करने की साजिश बताया। दिल्ली की कानून व्यवस्था के इस मुद्दे को लेकर विधानसभा में गरमागरम बहस हुई और केजरीवाल ने कहा कि सरकार को दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *