Dastak Hindustan

लीवर को स्वस्थ रखें, जानें लीवर खराब होने के प्रमुख कारण और बचाव के उपाय

लीवर हमारे शरीर की एक अत्यंत महत्वपूर्ण ग्रंथी है जो कई महत्वपूर्ण कार्यों को नियंत्रित करता है। यह शरीर के पाचन, विषहरण और ऊर्जा उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जब लीवर खराब होता है, तो शरीर के सामान्य कार्य प्रभावित हो सकते हैं और यह जीवन के लिए खतरे का कारण भी बन सकता है। भारत में लीवर की बीमारियाँ एक गंभीर समस्या बन चुकी हैं और हर साल लाखों लोग इस कारण अपनी जान गवा देते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि हम लीवर की बीमारियों के लक्षणों को समझें और समय रहते उचित इलाज करवाएं।

लीवर खराब होने के कारण:

1.गलत आहार और जीवनशैली: शराब का अत्यधिक सेवन, धूम्रपान, अधिक नमक और तले-भुने खाने का सेवन।

2.संक्रमण और दूषित पानी: गंदा पानी पीना, दूषित मांस खाना और मच्छर जनित रोगों जैसे मलेरिया, टाइफाइड।

3.दवाइयों का अत्यधिक सेवन: एंटीबायोटिक दवाइयों का अत्यधिक प्रयोग भी लीवर के लिए हानिकारक हो सकता है।

4.विटामिन की कमी: शरीर में विटामिन बी की कमी और सही आहार का अभाव।

लीवर खराब होने के लक्षण:

• पेट के दाहिनी ओर दर्द और सूजन।

• छाती में जलन और भारीपन।

• भूख कम लगना पेट में गैस बनना।

• शरीर में कमजोरी और आलसपन।

• मुंह का स्वाद खराब होना।

प्राकृतिक उपचार:

• हल्दी: हल्दी एक प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट है जो लीवर को साफ करने में मदद करती है। एक चम्मच हल्दी को एक गिलास दूध में घोलकर पीने से लाभ होता है।

• प्याज: लिवर सिरोसिस के उपचार में प्याज का सेवन फायदेमंद होता है।

• सेब का सिरका: सेब का सिरका लीवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसे रोजाना सेवन करने से लीवर की समस्याएं ठीक होती हैं।

• अलसी: अलसी का सेवन लीवर को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक है।

• आहार चिकित्सा: लिवर की समस्याओं में सही आहार का सेवन महत्वपूर्ण है। ताजे फल और हरी पत्तेदार सब्जियाँ लीवर के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होती हैं।

स्वास्थ्यवर्धक आदतें:

सुबह ताजे हवा में गहरी सांसें लें और हल्का व्यायाम करें।

सप्ताह में एक बार सरसों के तेल से पूरे शरीर की मालिश करें।

गंदे पानी और दूषित आहार से बचें और प्राकृतिक आहार अपनाएं।

लीवर की समस्याओं को नजरअंदाज न करें। समय रहते उपचार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर आप अपने लीवर को स्वस्थ रख सकते हैं।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *