Dastak Hindustan

किसानों के हक के लिए सपा ने किया विरोध, सीएम के पुतले की अर्थी निकाली

ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश):- समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भूमि अधिग्रहण सहित किसानों के अधिकारों की मांग पर प्रदर्शन किया। ग्रेटर नोएडा में बुधवार को समाजवादी पार्टी छात्र सभा के नेता मोहित नागर ने किसानों के हितों को लेकर एक अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पुतले की अर्थी निकाली जो जैतपुर से ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के गेट नंबर-1 तक ले जाई गई। इस दौरान उनकी मांग थी कि किसानों को उचित मुआवजा और भूखंड दिए जाएं।

क्या है मामला?

किसानों को भूमि अधिग्रहण में सही मुआवजा न मिलने और उनकी जमीनों पर उचित अधिकार न देने के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उनकी मांगों को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है जिसके कारण उन्हें इस तरह के कदम उठाने पड़े।

पुतले की अर्थी यात्रा की सूचना पर स्थानीय पुलिस हरकत में आई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की जिसके चलते दोनों पक्षों में नोक-झोंक हुई। हालांकि प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख रहे थे। इस घटना को लेकर भाजपा नेताओं ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे अशोभनीय और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया।

प्रदर्शनकारियों की मांगें

• किसानों को भूमि अधिग्रहण के लिए उचित मुआवजा दिया जाए।

• भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को पारदर्शी और न्यायसंगत बनाया जाए।

• प्रभावित किसानों को भूखंड देने का प्रावधान लागू किया जाए।

इस प्रदर्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें मुख्यमंत्री के पुतले की अर्थी ले जाते हुए प्रदर्शनकारियों को देखा जा सकता है। वीडियो पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। यह प्रदर्शन राज्य सरकार के भूमि अधिग्रहण नीतियों और किसानों के मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करने के लिए किया गया था।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *