Dastak Hindustan

भाजपा बिजुलिया मंडल में गो-गो दीदी सम्मेलन का आयोजन

 रांची (झारखंड):–चंदनकियारी विधानसभा के भाजपा बिजुलिया मंडल में गो-गो दीदी सम्मेलन और महिला मोर्चा की बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा विधायक भानुप्रताप शाही ने राज्य में हेमंत सरकार पर अराजकता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता ने सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है और अब राज्य में भाजपा की सरकार बनना तय है। विधायक श्री शाही ने मोदी सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए चंदनकियारी से भाजपा प्रत्याशी अमर कुमार बाउरी को समर्थन देने की अपील की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंचप्रण के बारे में भी जानकारी दी।

श्री शाही ने गो-गो दीदी योजना के बारे में भी बताया जिसके तहत राज्य की सभी महिलाओं को प्रतिमाह 25 सौ रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा स्नातक और स्नातकोत्तर युवाओं को 2,000 रुपये प्रतिमाह मिलने का प्रावधान है। महिलाओं के लिए गैस सिलेंडर की कीमत 500 रुपये होगी और हर साल दो सिलिंडर मुफ्त दिए जाएंगे। राज्य के 21 लाख लोगों को पक्का घर मुफ्त बालू और जल कनेक्शन मिलेगा। इसके साथ ही 2.87 लाख सरकारी रिक्त पदों पर भर्ती और 5 लाख से ज्यादा लोगों को स्वरोजगार सृजन के लिए नियुक्ति पत्र हस्तांतरित किया जाएगा।

बैठक से पहले विधायक भानुप्रताप शाही, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री सीमा देवी, लवली देवी, संगीता देवी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंबिका खावास, जिला उपाध्यक्ष गौर राजवार को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

बैठक की अध्यक्षता बिजुलिया मंडल के अध्यक्ष बबलू कुमार चौबे ने की जबकि संचालन जिला मंत्री सोनम दुबे और धन्यवाद ज्ञापन अंबिका खवास ने किया। इस मौके पर महिला मंडल की अध्यक्ष कविता देवी, बसंती देवी, सुनीता देवी, संजोत कालिंदी, बसंती कालिंदी समेत अन्य कई महिलाएं और भाजपा के कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *