Dastak Hindustan

गोलियों की तड़तडा़हट से गूंजा दिल्ली का वेलकम एरिया

नई दिल्ली :- राजधानी दिल्ली के वेलकम एरिया में फायरिंग होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, वेलकम में दो गुटों में फायरिंग हो गई। पूरा इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। दोनों गुटों के बीच करीब 60 से अधिक गोलियां चलीं हैं। इस दौरान एक लड़की भी घायल बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ये गोलीबारी वेलकम के राजा मार्केट में हुई है। दोनों ही पक्षों का जीन्स बनाने का काम है।

अभी अन्य जानकारी मिलना बाकी है……….

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *