Dastak Hindustan

RCB की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा, रोहित की मेघा नीलामी में शामिल होने की उम्मीद

नई दिल्ली :- इस साल आईपीएल की मेगा नीलामी होनी है। इस नीलामी में कई बड़े दिग्गज उतर सकते हैं। मुंबई इंडियंस ने पिछले साल रोहित शर्मा को हटा हार्दिक पांड्या को अपना कप्तान बनाया था जिसे देखते हुए इस बार माना जा रहा है कि रोहित मेगा नीलामी में जा सकते हैं। अगर रोहित नीलामी में आते हैं तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) उनके लिए दांव खेल सकती है।

क्या आरसीबी रोहित शर्मा को खरीद पाएगी? इस पर भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बताया कि ये फ्रेंचाइजी के लिए सही विकल्प नहीं होगा क्योंकि रोहित काफी महंगे बिकेंगे और फ्रेंचाइजी के पास ज्यादा रकम हो इस बात की संभावना कम है।

20 करोड़ चाहिए

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अगर रोहित को फ्रेंचाइजी खरीदने जाती है तो फिर उसके लिए 20 करोड़ रुपये मान के चलिए। उन्होंने कहा, “अगर रोहित शर्मा के लिए आप जा रहे हैं तो 20 करोड़ रखना पड़ेगा। 20 करोड़ उधर गायब हो गया।”

फ्रेंचाइजी के पास विराट कोहली जैसा प्लेयर जिसे वो रिटेन करेगी ही करेगी। विराट को रिटने के लिए के लिए टीम को ज्यादा से ज्यादा 18 करोड़ देने होंगे। वहीं रोहित अगर नीलामी में आते हैं तो उनके लिए भी बाकी टीमों से लड़ाई लड़नी पड़ेगी और ऐसे में रोहित की कीमत आसाम छुएगी। ये रकम 20 करोड़ से ज्यादा हो सकती है।

मुंबई को बनाया चैंपियन

भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप दिलाने वाले कप्तान रोहित शर्मा 2011 से मुंबई इंडियंस में हैं। उन्होंने साल 2013 से टीम की कप्तानी की थी और पहले ही साल खिताब दिलाया था। रोहित की कप्तानी में मुंबई ने पांच बार खिताब अपने नाम किया है। पिछले साल टीम ने पांड्या को कप्तान बनाया था तो रोहित इससे नाखुश थे। टीम में पांड्या और रोहित के बीच मनमुटाव की खबरें भी थीं। हालांकि, आईपीएल के बाद हुए वर्ल्ड कप में दोनों ने सभी चीजें भूला देश को खिताब दिलाने में अहम रोल निभाया था।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *