लखनऊ(उत्तर प्रदेश):-कानपुर-लखनऊ हाईवे पर शनिवार को भीषण जाम लग गया। इस वजह से वाहनों के पहिए थम गए। बता दें कि रामादेवी चौराहे से लेकर उन्नाव के गंगा पुल तक लंब जाम लगा हुआ है। इस दौरान पुलिस भी असहाय नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि करीब 20 किमी की दूरी तक जाम लगा है। वजह है कि प्राइवेट बस बीच रास्ते में खराब हो गई। जिसे बीच सड़क पर ही खड़ा कर दिया। इसके बाद एक के पीछे एक वाहनों की कतार लग गई। वहीं हालत खराब तक और हो गई। जब कुछ वाहन उल्टी दिशा से आने लगे।