Dastak Hindustan

रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए महाराष्ट्र में रखा गया एक दिन का शोक

मुम्बई (महाराष्ट्र):- महाराष्ट्र सरकार ने उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुवार को राज्य में 1 दिन के शोक की घोषणा की। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने मुंबई में यह जानकारी दी। टाटा समूह को विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित समूह में बदलने का श्रेय रतन टाटा को जाता है। उनका बुधवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार थे।

देर रात करीब 2 बजे के बाद उनके पार्थिव शरीर को ब्रीच कैंडी अस्पताल से बाहर लाया गया और एम्बुलेंस से दक्षिण मुंबई के कोलाबा स्थित उनके आवास पहुंचाया गया। सुरक्षा के लिए एम्बुलेंस के पीछे पुलिस का वाहन भी जा रहा था।

शिंदे व फडणवीस अस्पताल पहुंचे : टाटा के निधन की खबर के बाद अस्पताल पहुंचने वालों में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर और उद्योगपति मुकेश अंबानी शामिल थे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हवाले से एक बयान में कहा गया है कि महाराष्ट्र में सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्र ध्वज 10 अक्टूबर को शोक के प्रतीक के रूप में आधा झुका रहेगा।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *