मुंबई (महाराष्ट्र):- महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के शुक्रवार को 7 नए मामले आने से हड़कंप मच गया है| इसमें से तीन केस मुंबई में मिले हैं| जबकि बाकी अन्य केस पिंपरी चिंचवाड़ में पाए गए हैं|सरकार ने कहा है कि अभी तक जितने भी नए मामले मिले हैं| उनमें मामूली लक्षण पाए गए हैं| पहली बार भारत में एक बच्चे में ओमिक्रॉन संक्रमण का मामला सामने आया है|इनको मिलाकर भारत में कुल ओमिक्रॉन वैरिएंट के 32 केस भारत में हो गए हैंं| देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के एक और मामले की पुष्टि हुई है|मुंबई के धारावी में यह मामला पाया गया है|तंजानिया से लौटे शख्स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है|इन नए मामलों के साथ महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के कुल 17 केस हो गए हैं|