Dastak Hindustan

महाराष्ट्र सरकार ने गाय को राज्य माता किया घोषित

मुम्बई (महाराष्ट्र):- महाराष्ट्र सरकार ने एक आज एक आदेश जारी करके गाय को राज्यमाता घोषित किया है। आदेश में लिखा गया है कि शासन ने यह निर्णय लिया है कि गाय का भारतीय संस्कृति, वैदिक काल से महत्व है।

देसी गाय का दूध मानव आहार के लिए उपयुक्त है। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति,पंचगव्य उपचार पद्धति, इस तरह गोमूत्र जैविक खेती पद्धति के महत्व को देखते हुए गाय को अब से राज्यमाता घोषित किया जा रहा है।

क्या है गाय का महत्व?

भारत में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है और हिंदू धर्म में उसकी पूजा का विधान है। इसके अलावा उसके दूध, मूत्र और गोबर को पवित्र माना जाता है और इनका बहुतायत में इस्तेमाल भी किया जाता है। गाय का दूध मानव शरीर के लिए काफी लाभकारी है, वहीं गौमूत्र से कई बीमारियों को ठीक करने का दावा किया जाता है।

देखें लिस्ट

आयुर्वेद का कहना है कि बच्चों को गाय का दूध पिलाने से उनका विकास अच्छा होता है और बच्चे शांत प्रवृत्ति के होते हैं। हिंदू धर्म में माना जाता है कि गाय में सभी देवी-देवताओं का निवास होता है। प्राचीन इतिहास में भगवान श्रीकृष्ण ने भी गाय की सेवा की थी। लंबे समय से गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए आंदोलन चलाया जा रहा है।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *