Dastak Hindustan

ज्यादा कॉफी पीना हमारी सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक

आज कॉफ़ी हमारा पसंदीदा पेय बन गया है, हम आये दिन कोल्ड और हॉट कॉफ़ी पीते हैं | कॉफ़ी पीने से हमारे शरीर को बहुत सारे फायदे तो होते ही है पर कॉफ़ी पीने से हमारे शरीर को जो नुक्सान होते है उनके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं | आइये जानते हैं कॉफ़ी के सेवन से होने वाले नुक्सान के बारे में ……

सुबह उठते ही हम कुछ ऐसा पीना चाहते हैं, जिससे हम फ्रेश महसूस करें और अपने दिन के लिए एक्टिव हो जाएं। कई लोगों की इस जरूरत को कॉफी पूरी करती है, जो एक हेल्दी ऑप्शन माना जा सकता है। लेकिन यह नुकसानदेह तब बन जाता है, जब इसकी मात्रा जरूरत से ज्यादा हो जाती है। कई लोग दिन में कई बार कॉफी पीना पसंद करते हैं। इस वजह से शरीर में कैफीन की मात्रा बढ़ जाती है, जिस कारण से कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अगर आप दिनभर में कई बार कॉफी पीते हैं या इसे हेल्दी मानते हैं, तो आपको यह लेख जरूर पढ़ना चाहिए। आइए जानते हैं कि कैफीन की मात्रा बढ़ने की वजह से क्या-क्या परेशानियां हो सकती हैं।

इन्सोमनिया

कैफीन की अधिक मात्रा से होने वाली सबसे आम परेशानियों में से एक इन्सोमनिया है। सुबह कॉफी पीने से नींद भागती है, तो रात को यह कैसे आपको सोने दे सकती है। इसलिए जब तक शरीर में कैफीन मौजूद रहता है, तब तक नींद नहीं आती है। कैफीन आपके शरीर में 7-9 घंटे तक रहता है, इसलिए दोपहर के बाद कॉफी बिल्कुल न पीएं।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *