नई दिल्ली :- ब्लड अलग-अलग के प्रकार होते हैं, जिसे मेडिकल भाषा में ग्रुप कहा जाता है। ब्लड ग्रुप हमारे माता-पिता से अनुवांशिक होने का प्रमाण है। ब्लड ग्रुप से इस बात का पता चलता है कि हम किसे और कौन हमें खून दे सकता है?
ब्लड ग्रुप का चिकित्सीय कामों में इस्तेमाल होता है। मगर ब्लड ग्रुप्स से हमें किस बीमारी का खतरा है, यह भी पता लगाया जा सकता है। ब्लड के चार मुख्य प्रकार हैं- A, B, AB और O। एक्सपर्ट ने बताया है कि इन चारों ब्लड ग्रुप वाले व्यक्तियों को कौन सी बीमारी हो सकती है।
AB ब्लड ग्रुप वाले लोग
इस ब्लड ग्रुप वाले लोगों को हार्ट रिस्क का खतरा रहता है। इन लोगों को कभी भी अचानक हार्ट स्ट्रोक या हार्ट अटैक आ सकता है। AB ब्लड ग्रुप वाले लोगों को कमजोर याददाश्त की भी समस्या रहती है। इस ब्लड ग्रुप वाले लोगों को अपनी पूरी लाइफटाइम में एकबार खून से जुड़ी कोई बीमारी भी हो सकती है। AB ब्लड वाले लोगों को पैंक्रियाटिक कैंसर की संभावनाएं भी होती हैं।
A और B ब्लड ग्रुप वाले लोग
A और B दोनों ही ब्लड ग्रुप के लोगों को ब्लड क्लॉटिंग यानी शरीर में खून के थक्के बनने की समस्या रहती है। A और B ब्लड ग्रुप वाले लोगों को अपनी जिंदगी में स्ट्रोक आने का खतरा भी रहता है। कुछ A और B ब्लड ग्रुप्स में याददाश्त और ब्रेन फंक्शन की समस्याएं होने का खतरा रहता है। अगर इन ब्लड ग्रुप वाले लोगों में कोलेस्ट्रॉल का लेवल ऊपर-नीचे रहता है तो इन्हें भी हार्ट अटैक आ सकता है। A टाइप ब्लड के लोगों को स्ट्रेस की भी समस्या रहती है। ये लोग तनाव को नियंत्रित करने में कमजोर होते हैं।
Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114