Dastak Hindustan

खत्म हो सकती है डॉक्टरों की हड़ताल, देर रात तक चली बैठक

नई दिल्ली:-बीते 11 दिन से चल रही डॉक्टरों की हड़ताल अब खत्म हो सकती है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नीट पीजी काउंसलिंग को जल्द से जल्द कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कमेटी की सिफारिशों को सुप्रीम कोर्ट में दिया जाएगा जिसके बाद कोर्ट के निर्देशों के अनुसार काउंसलिंग कराई जाएगी|उधर स्वास्थ्य मंत्रालय के इस लिखित पत्र की जानकारी मिलने के बाद देर रात 11 बजे रेजीडेंट डॉक्टरों की बैठक शुरू हुई है। इसमें सभी राज्यों के प्रतिनिधि और डॉक्टरों के संगठन भी जुड़ गए हैं। डॉक्टरों के अनुसार बैठक ऑनलाइन की जा रही है लेकिन खबर लिखे जाने तक डॉक्टरों ने हड़ताल को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। हालांकि कुछ संगठन अब हड़ताल खत्म करने के समर्थन में हैं। जबकि फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) ने अब तक आधिकारिक तौर पर फैसला नहीं लिया है।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *