लखनऊ(उत्तर प्रदेश):-उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं के लिए अलग घोषणापत्र जारी किया है| पार्टी की नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को यह जारी किया| इसमें राजनीतिक और सामाजिक रूप से महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की बात कही है| देश की राजनीति में यह पहली बार है जब महिलाओं के लिए अलग घोषणापत्र जारी किया गया है| सक्षमता शक्ति महिला के सहज गुण होते हैं| इसके अलावा करुणा, दया जैसी भावनाओं से भी वे लबरेज होती हैं| उन्होंने कहा कि महिला अपने हक के लिए तैयार है, और इसके लिए लड़ेंगी|प्रियंका ने कहा कि हम महिलाओं को सचमुच सशक्त बनाना चाहते हैं| इसकी शुरुआत हमने राज्य के चुनाव में पार्टी की ओर से 40 फीसदी टिकट महिलाओं के लिए आरक्षित करने के साथ ही है| इसे हिस्सेदारी को हम 50 फीसदी तक बढ़ाना चाहते हैं| इससे संतुलन होगा| यूपी के 25 शहरों में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाने का ऐलान कांग्रेस ने यूपी के अपने महिलाओं के लिए जारी मेनिफेस्टों में किया है| उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हम महिलाओं के लिए कदम उठाया जाएगा| 10 प्लस टू की छात्राओं को हम स्मार्टफोन देंगे|