नई दिल्ली :- दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 के दौरान आयुष बदोनी ने उत्तरी दिल्ली के खिलाफ खेलते हुए 55 गेंदों पर ही 165 रन जड़ दिए जिससे टीम का स्कोर 20 ओवर में 308 तक पहुंच गया। बदोनी ने अपनी पारी के दौरान 19 छक्के और 8 चौके लगाए। यानी 165 में से 146 रन उन्होंने चौकों छक्कों से ही बनाए थे। बदोनी के साथ प्रियांश आर्य ने भी इतिहास बनाया। उन्होंने लगातार छह गेंदों पर छह छक्के तो लगाए ही साथ ही डीपीएल 2024 की पहली सेंचुरी भी ठोकी।
बहरहाल, आयुष ने अपनी खतरनाक पारी के दौरान 19 छक्के लगाए। ऐसा कर उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 2017 में बांग्लादेश प्रीमियर लीग के दौरान रंगपुर की ओर से खेलते हुए डायन्माइट्स के खिलाफ एक पारी में 18 छक्के लगाए थे।
देखें लिस्ट-
ट्वंटी 20 की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के (बल्लेबाज) 19 छक्के : आयुष बदोनी (साऊथ दिल्ली सुपरस्टार बनाम उत्तरी दिल्ली), 2024 18 छक्के : क्रिस गेल (रंगपुर बनाम डायन्माइट्स), 2017 18 छक्के : साहिल चौहान (इस्टोनिया बनाम साइप्रस), 2024 17 छक्के : क्रिस गेल (आरसीबी बनाम पुणे वारियर्स), 2013 17 छक्के : पी बिष्ठ (मेघालय बनाम मिजोरम), 2021
टी20 में 300+ का स्कोर 357/1 – सेवन डिस्ट्रिक्ट बनाम एचएसबीसी, 2023 324/4 – नॉक 99 बनाम रिक्रिएशन क्लब, 2024 324/7 – ससेक्स 2रे XI बनाम मिडलसेक्स 2रे XI, 2023 323/6 – एसएल बोर्ड प्रेसिडेंट XI बनाम न्यूजीलैंड, 2019 318/1 – राजकोट थंडर्स बनाम सूरत के सुल्तान, 2021 314/3 – नेपाल बनाम मंगोलिया, 2023 308/5 – साउथ दिल्ली सुपरस्टार बनाम नॉर्थ दिल्ली।