नई दिल्ली :- अवनि लेखरा ने शुक्रवार को पेरिस पैरालंपिक में टोक्यो का प्रदर्शन दोहराया। उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर भारतवासियों को गौरवान्वित किया। अवनि ने दूसरे दिन ही महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया।
इस तरह भारत का पेरिस पैरालंपिक में शानदार आगाज हुआ है। इस जीत के बाद उन्होंने कहा कि इसने भारत में महिला खिलाड़ियों के लिए बैरियर तोड़ दिए हैं।
अवनि ने जीता स्वर्ण
अवनि ने टोक्यो पैरालंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में अपने स्वर्ण पदक का सफलतापूर्वक बचाव किया। उन्होंने फाइनल में 249.7 के रिकॉर्ड स्कोर के साथ जीत हासिल की जबकि मोना अग्रवाल ने कांस्य पदक जीता। जीत के बाद उन्होंने अपना अनुभव साझा किया।
‘महिलाएं भी स्वर्ण जीत सकती हैं’
अवनि ने कहा- मैंने कभी नहीं सोचा था। मैं बस दिन में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बारे में सोच रही थी। मुझे खुशी है कि मैं अपने देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही। इसने देश की अन्य महिलाओं के लिए बैरियर तोड़ दिया। वे अब सोच सकती हैं कि भारत में महिलाएं भी स्वर्ण जीत सकती हैं। मैं आभारी हूं कि मैं ऐसा करने वाली पहली महिला हूं।