Dastak Hindustan

डिग्री और डिप्लोमा इंजीनियर पदों पर निकली भर्ती

नई दिल्ली : प्रोजेक्ट डेवलपमेंट इंडिया लिमिटेड ने डिग्री और डिप्लोमा इंजिनियर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है। यह भर्ती विभिन्न इंजीनियरिंग शाखाओ जैसे सिविल, इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन और फायर/इंडट्रियल सेफ्टी के लिए की जा रही है। इस भर्ती में 57 पदों के लिए की जा रही है। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस के आधारपर किया जाएगा। कॉन्ट्रैक्ट की अवधि 3 तक हो सकती है. योग्य उम्मीदावर अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तारीख

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 11 सितम्बर 2024 है।

आयु सीमा

– डिग्री इंजीनियर के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष है।

– डिप्लोमा इंजीनियर के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है।

पदों का विवरण

इंजीनियर ग्रेड-1(8 ) : 11 पद

इंजीनियर ग्रेड-2 (5 ) : 40 पद

इंजीनियर ग्रेड-3(2) : 02 पद

डिप्लोमा इंजीनियरिंग ग्रेड-2 : 4 पद

योग्यता

इंजीनियर ग्रेड-I (सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन): संबंधित विषय में डिग्री

इंजीनियर ग्रेड-II (सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन): संबंधित विषय में डिग्री + 5 साल का अनुभव

इंजीनियर ग्रेड-III (सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन): संबंधित विषय में डिग्री + 2 साल का अनुभव

डिप्लोमा इंजीनियर (सभी शाखाएँ): संबंधित विषय में डिप्लोमा + संबंधित अनुभव

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए. अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू के बाद दस्तावेज सत्यापन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए : 800/-

एससी/एसटी/ईडब्यूएस उम्मीदवारों के लिए : 400 /-

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *