Dastak Hindustan

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गईं मायावती

लखनऊ (उत्तर प्रदेश):- आज बीएसपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस बैठक में मायावती राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गईं हैं। मायावती 2003 से बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वहीं इस बैठक में कई अहम फैसले हुए हैं। चुनाव की तैयारियों को लेकर भी मंथन हुआ। इसके साथ ही आकाश आनंद का कद भी बढ़ गया है। उन्हें चार राज्यों का प्रभारी बनाया गया है। इसमें महाराष्ट्र झारखंड जम्मू कश्मीर हरियाणा शामिल है।

जानकारी के लिए बता दें कि इस बैठक में मायावती को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। बसपा महासचिव सतीश चंद्र ने मायावती को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा था। इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया है। इसके साथ ही इस बैठक में चुनाव को लेकर रणनीति पर भी बात हुई। क्योंकि हरियाणा और जम्मू कश्मीर में चुनाव का ऐलान हो गया है। इसके अलावा यूपी में 10 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसको लेकर पार्टी में मंथन हुआ।

यूपी में 10 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव

आपको बता दें कि उत्तरप्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इस उपचुनाव को लेकर भी बसपा एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। पिछले कुछ दिनों से मायावती लगातार बीजेपी पर निशाना साध रही हैं, आरक्षण का मुद्दा उठ रही हैं। लेटरल एंट्री का मुद्दे पर मायावती ने विरोध जताया था। साथ ही भारत बंद पर भी बसपा साथ आई थी।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *