Dastak Hindustan

वंदे भारत अब स्लीपर के रूप में भी दौड़ेगी, जानिए कब से होगा संचालन

नई दिल्ली:- देश की सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेन मानी जाने वाली वंदे भारत स्कूटर के बाद अब वंदे भारत स्लीपर के लिए लोग को अत्यधिक बेसब्री से इंतजार कर रहे है। कई सारे सवाल सामने आ रहे है कि आखिर वंदे भारत स्लीपर कब शुरु होने वाली है।

रेलवे के द्वारा भारत स्लीपर स्कूटर की सफलता के बाद अब भारतीय रेलवे जल्द ही वंदे भारत स्लीपर स्कूटर लॉन्च करने वाला है। इसको लेकर खबर आ रही है कि भारतीय रेलवे विभाग भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन इस साल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। जहां वंदे भारत स्लीपर ट्रेन वंदे भारत सीरीज का तीसरा वर्जन बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार वंदे भारत सीरीज में चेयर-कार ट्रेनें और फिर गुजरात में संचालित होने वाली वंदे मेट्रो शामिल हैं।

वंदे भारत स्लीपर में मिलने वाली सुविधाओं की बात करें तो वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के साथ, भारतीय रेलवे अपने यात्रियों को रात की यात्रा पर यूरोप की नाइटजेट स्लीपर ट्रेनों के समान विश्व स्तरीय यात्रा का अनुभव प्रदान करने की योजना बना रहा है। मिली जानकारी के अनुसार रात में लाइट बंद होने पर यात्रियों के वॉशरूम जाने के लिए सीढ़ियों के नीचे एलईडी स्ट्रिप्स होंगी।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *