Dastak Hindustan

खतरे के निशान के ऊपर बह रही गोमती, डूबे त्रिपुरा के कई इलाके

अगरतला (त्रिपुरा):- बीते कई दिनों से भारतीय सेना बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत बचाव का अभियान छेड़ रखा गया है। त्रिपुरा सरकार ने लोगों को बचाने के लिए ऑपरेशन जल राहत अभियान चल रहा रखा है। देश भर के कई हिस्सों में हो रही मानसून बारिश अब आफत बन गई है। कई राज्यों में बीते कई दिनों से लगातार झमाझम बारिश का दौर जारी है, जिससे नदियां और नाले उफना गए हैं। कई जगहों पर बाढ़ के हालत पैदा हो गए हैं। इससे लोगों जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। घरों में पानी घूस जाने से लोग छोड़कर सुरक्षित स्थान पर चल गए हैं। कुछ ऐसे ही हालत त्रिपुरा राज्य है। भीषण बारिश के चलते राज्य का कई हिस्सा बाढ़ की चपेट में हैं। कई जगहों पर कई फुट तक पानी भर गया है। लोग को बचाने के लिए सेना तक को बुलाना पड़ा है। बीते कई दिनों से भारतीय सेना बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत बचाव का अभियान छेड़ रखा गया है। त्रिपुरा सरकार ने लोगों को बचाने के लिए ऑपरेशन जल राहत अभियान चल रहा रखा है। इस अभियान में सेना और असम राइफल्स के जवान लग हुए हैं।

सेना 300 से अधिक नागरिकों को बचाया

भारतीय सेना ने गुरुवार को बताया कि गुरुवार तक बाढ़ प्रभावित इलाकों से व्यापक मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) अभियानों के दौरान 330 से अधिक नागरिकों को बचाया गया है। ऑपरेशन ‘जल राहत’ के हिस्से के रूप में मुख्यालय 21 सेक्टर असम राइफल्स और आईजीएआर (पूर्व) की कमान के तहत काम करने वाली 18 असम राइफल्स की दो टुकड़ियों को अमरपुर, भामपुर, बिशालगढ़ और रामनगर के बाढ़ प्रभावित इलाकों में तैनात किया गया है। सेना ने सात लोगों को चिकित्सा सहायता भी प्रदान की।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *