Dastak Hindustan

राजस्थान में फिर मौसम का बदलाव, इन जिलों में दर्ज की गई तापमान में गिरावट

जयपुर (राजस्थान):बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मिला जुला तापमान लोगों को जमकर सताता हुआ नजर आया। दिसम्बर के पहले सप्ताह तक जहां दिन में सूर्य की तपीश तो वहीं रात की उमस लोगों को सता रही थी, लेकिन एक बार फिर से प्रदेश में मौसम बदलाव देखने को मिला है। बीती रात के तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। बीती रात प्रदेश के करीब सभी जिलों में रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। तो वहीं आधा दर्जन जिलों में रात के तापमान में करीब 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई।आधा दर्जन जिलों में 3 डिग्री तक गिरा रात का तापमान दर्ज किया गया।बीते दिन राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन उसके बाद शुष्क बने मौसम के चलते तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाने लगी। बीते तीन दिनों से दिन और रात के तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। लेकिन अब मौसम बदलने के साथ ही फिर से तापमान में गिरावट दर्ज होने लगी है।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *