Dastak Hindustan

केंद्रीय गृहमंत्री जेपी नड्डा ने राजकोट से निकाली तिरंगा यात्रा

राजकोट (गुजरात ):- गुजरात के राजकोट में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आज यानी शनिवार को केंद्र सरकार के हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ‘तिरंगा यात्रा’ कार्यक्रम को संबोधित किया।

जेपी नड्डा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज तिरंगा यात्रा की शुरुआत करने का सौभाग्य राजकोट से मिला है। हर घर तिरंगा यात्रा का क्रम 15 अगस्त तक चलेगा। आज हर जगह हमें तिरंगा ही तिरंगा दिख रहा है। आज हमें आजादी की लड़ाई के साथ-साथ वो कालखंड भी याद आता है। जब हम उस कालखंड की बात करते हैं तो हमें ये याद रखना चाहिए कि आज के आजाद भारत की तस्वीर को स्थापित करने में गुजरात का बहुत बड़ा योगदान रहा है। ये देश कभी भी महात्मा गांधी के योगदान को भुला नहीं सकता। ये हमारा सौभाग्य है कि महात्मा गांधी का संबंध भी गुजरात की इस पवित्र भूमि से ही था।

आज जब हम इस तिरंगा यात्रा पर निकल रहे हैं तो हमें अपने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान किए गए बलिदानों की याद आती है. यह यात्रा औपनिवेशिक शासन के काले दौर को भी याद दिलाती है। जब हम उस युग पर विचार करते हैं तो हमें उस स्वतंत्र और स्वतंत्र भारत को आकार देने में गुजरात के महत्वपूर्ण योगदान को स्वीकार करना चाहिए जिसे हम आज जानते हैं।

तिरंगा यात्रा की शुरुआत मुझे आज यहां राजकोट से करने को मिल रही है। कल सूरत में फिर वडोदरा और अहमदाबाद में इस तरह की बड़ी-बड़ी तिरंगा यात्राएं निकलेंगी। ये तिरंगा यात्रा हर तालुक और मंडल में पहुंचेगी। तिरंगा यात्रा का ये क्रम 15 अगस्त तक चलता रहेगा। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को हम सफल बनाएंगे।

मैं युवा साथियों को याद दिलाना चाहता हूं कि ये आजादी हमें ऐसे ही नहीं मिली। इस आजादी को पाने के लिए हमारे हजारों नौजवानों ने अपने जीवन का बलिदान दिया है लाखों परिवारों ने आजादी की लड़ाई में अपने आप को आहूत कर दिया। 9 अगस्त (जो कल थी) को भी भारत भूल नहीं सकता।

इसी दिन महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थीं। ये मात्र एक नारा नहीं रहा ये घर घर की आवाज बन गई और घर-घर से अंग्रेजों को चुनौती दी गई कि भारत हमारा देश है अंग्रेजों भारत छोड़ो। इस तरह ये आंदोलन चला था। देश को आजादी मिलने में इस आंदोलन का बहुत बड़ा योगदान है।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *