नई दिल्ली:-ओलंपिक 2024 में भारत अब तक 6 मेडल जीत चुका है और वह अपने सर्वश्रेष्ठ ओलंपिक प्रदर्शन से सिर्फ एक गोल्ड मेडल दूर है। 10 अगस्त को भारत की तीन खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगी। जिनमें अदिति अशोक और दीक्षा डागर गोल्फ में जबकि रीतिका हुड्डा कुश्ती में शामिल हैं।
पेरिस ओलंपिक 2024 में बहुप्रतीक्षित भाला फेंक प्रतियोगिता गुरुवार रात को हुई। इस टूर्नामेंट में भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर सबकी निगाहें थीं। इस बीच इन दोनों ने ही अच्छा प्रदर्शन किया। यदि ये खिलाड़ी उम्मीदों पर खरी उतरती हैं, तो भारत ओलंपिक में अपना 7वां मेडल जीत सकता है।
पिछले ओलंपिक में टोक्यो 2020 में भारत ने कुल 7 मेडल जीते थे। जिसमें एक गोल्ड भी शामिल था। 10 अगस्त को पेरिस में 39 मेडल इवेंट्स होंगे। जिनमें से भारत दो इवेंट्स में हिस्सा लेगा। भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे से गोल्फ में और दोपहर 2:30 बजे से कुश्ती में मुकाबले होंगे। अगर रीतिका अपने पहले मैच में जीत दर्ज करती हैं। तो उनके क्वार्टर फाइनल मुकाबले शाम 4:30 बजे और रात 9:45 बजे होंगे।
भारत ने पेरिस ओलंपिक में अब तक 6 मेडल हासिल किए हैं। जिसमें 3 शूटिंग, 1 कुश्ती, 1 हॉकी और 1 जेवलिन थ्रो में है। नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीता जो इस ओलंपिक में भारत का एकमात्र सिल्वर है। कुश्ती में यह भारत का लगातार पांचवां ओलंपिक है जब उसने मेडल जीता है।