Dastak Hindustan

पिता की दूसरी पत्नी के खुन्नस ने कुलदीप को बनाया साइको किलर, बरेली की 9 महिलाओं को मार डाला

 बरेली (उत्तरप्रदेश):- यूपी के बरेली में खौफ का पर्याय बन चुका एक साइको किलर आखिरकार गिरफ्तार हो गया। उसका नाम कुलदीप है। आरोप है कि उसने एक के बाद एक करीब 14 महीने में नौ अधेड़ उम्र की महिलाओं की हत्या की। सभी का मर्डर गला घोंटकर सुनसान खेतों में किया गया। पुलिस की पूछताछ में सीरियल किलर कुलदीप ने बताया कि उसे महिलाओं से चिढ़ थी। वह उनसे नफरत करने लगा था। इसलिए चुन-चुनकर महिलाओं को मौत के घाट उतारता था। इस नफरत के पीछे की कहानी भी कुलदीप ने बताई है।
आरोपी कुलदीप से विस्तृत पूछताछ में यह बताया कि वह मूल रूप से ग्राम बाकरगंज थाना नबाबगंज क्षेत्र का निवासी है  उसकी दो सगी बहनें है। सगी मां की मृत्यु हो चुकी है। उसके पिता बाबूराम ने उसकी मां के जीवित रहते समय ही एक अन्य महिला से भी विवाह कर लिया था। आरोपी का पिता बाबूराम अक्सर अपनी पहली पत्नी के साथ उसकी दूसरी पत्नी के कहने पर मारपीट करता था। इन सब कारणों से आरोपी के मन में उसकी सौतेली मां के प्रति विद्वेष का भाव रहता था। इसलिए वह अपनी सौतेली मां की उम्र की 45 से 50 साल की महिलाओं को अपना शिकार बनाने लगा।
घटना के तरीके और मोटो ना मिलने से धीरे-धीरे पुलिस को यकीन हो गया कि इसके पीछे कोई साइको किलर है। जिसको समझने के लिए एक टीम को महाराष्ट्र भेजा गया। क्योंकि वहां पर इस प्रकार की घटनाओं का अनावरण पुलिस ने किया था। लगभग 1.5 लाख मोबाइल नम्बरों का डाटा लेकर सर्विलांस टीम द्वारा उनका घटना के संबंध में परीक्षण किया गया। आस-पास के गांव की वोटर सूची प्राप्त कर ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर उनकी निगरानी की गई।जिनके व्यक्तिगत जीवन में किसी भी कारण से उथल पुथल थी।
पुलिस ने बताया कि कुलदीप कभी भी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करता था और न ही आने-जाने के लिए किसी वाहन या साधन का प्रयोग करता था। वह पैदल ही घूमता था और हत्या के बाद निशानी के तौर पर अपने शिकार का सामान ले जाता था।

ऐसी ही अन्य ख़बरें पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *