नई दिल्ली:- दिल्ली की तिहाड़ जेल नंबर 8 और 9 में कैदियों के बीच झड़प हो गई, जिसमें दो कैदी घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनमें से एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिली कि दो कैदी लवली (22 वर्ष ) और लवेश, 22 वर्ष (दोनों हत्या के मामले में बंद हैं) को घायल अवस्था में सेंट्रल जेल नंबर 9, तिहाड़ जेल से डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां पहुंचने पर पता चला कि तिहाड़ के सीजे-9 के वार्ड नंबर 11 के पास लोकेश, नितिन, हिमांशु और अभिषेक के साथ हाथापाई के बाद दोनों को चोटें आई थीं। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
अधिकारी ने बताया कि घायल कैदियों की पहचान लवली और लवेश के रूप में हुई है। लोकेश और उसके साथी कैदियों के द्वारा इन दोनों पर हमला करने का आरोप है। लोकेश ने अपने तीन साथियों को शामिल किया था। मौका देखकर लोकेश और उसके साथियों ने लवली और लविश पर हमला कर दिया। जैसे ही इसकी जानकारी मिली तुरंत उन्हें हटाया गया और घायल कैदियों को अस्पताल ले जाया गया है।