सीहोर (भोपाल):- सीहोर के बुधनी क्षेत्र में एक बाघ शावक की ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई और 2 शावक घायल हो गए। दोनों घायल शावकों को रेस्क्यू करके उपचार के लिए विशेष ट्रेन से वन विहार भोपाल पहुंचाया गया। मृत शावक का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया।
सी.सी.एफ. राजेश खरे ने बताया, “संभावना है कि सुबह बाघिन अपने शावकों के साथ पानी पीने जा रही होगी। उसी दौरान तीन शावक ट्रेन की चपेट में आ गए। एक शावक की मौत हो गई और 2 घायल हो गए। जैसे ही इसकी जानकारी विभाग को लगी हम तुरंत घटना स्थल के लिए रवाना हो गए। दोनों शावकों को रेस्क्यू करके वन विहार भोपाल उपचार हेतु पहुंचाया गया है।”