मध्यप्रदेश: मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव का ऐलान हो चुका है। पंचायत चुनाव को तीन चरणों में पूर्ण कराया जाएगा। पहला मतदान 6 जनवरी दूसरा 28 जनवरी तथा तीसरा 16 फरवरी को कराया जाएगा। चुनावों को लेकर सभी सियासी पार्टियों में गर्मा गर्मी है।मतदान के बाद 23 फरवरी को चुनावी नतीजे घोषित हो जाएंगे।पहले चरण में 9, दूसरे चरण में 7 और तीसरे चरण में 36 जिलों में चुनाव होगा।जिन पंचायतों का कार्यकाल मार्च 2022 में पूरा होगा, वहां तभी पंचायत चुनाव कराए जाएंगे, ऐसी ग्राम पंचायतों की संख्या 114 है। हालांकि इनकी जनपद पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव अभी कराया जाएगा। 859 जिला सदस्य, 6727 जनपद सदस्य, 22581 सरपंच के चुनाव होंगे।वहीं 362754 लाख पंच चुने जाएंगे। जिला सदस्य के लिए 8000, जनपद सदस्य के लिए 4000, ग्राम पंचायत सरपंच के लिए 2000 और पंच के लिए ₹400 रुपये जमानत राशि तय की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग को आधि राशि जमानत के तौर पर देनी होगी।प्रदेश चुनाव आयोग ने बताया कि 71398 मतदान केंद्रों पर चुनाव कराया जाएगा। 4 लाख 25 हजार मतदान कर्मी नियुक्त किए जाएंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक पीठासीन अधिकारी और 4 मतदान कर्मी नियुक्त होंगे।चुनाव के लिए अलग-अलग रंग के मतपत्र इस्तेमाल किए जाएंगे।मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। मतदाता को वोट डालने के लिए कोई एक पहचान पत्र मतदान केंद्र पर लाना अनिवार्य होगा। पंचायत चुनाव में 55 हजार ईवीएम इस्तेमाल की जाएंगी।