नई दिल्ली:- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन से संसद भवन के लिए रवाना हुईं। वे शीघ्र ही दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। 18वीं लोकसभा के स्पीकर का चुनाव पूरा होने के बाद आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति इस दौरान एनडीए सककार की प्राथमिकताएं सामने रख सकती हैं। 18वीं लोकसभा के गठन के बाद यह राष्ट्रपति का पहला संबोधन होगा। बता दें कि लोकसभा का सत्र 24 जून से शुरू हुआ था और आज से राज्यसभा का सत्र शुरू होगा।
द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन से संसद पहुंचेगी, जहां प्रधानमंत्री मोदी और लोकसभा और राज्यसभा के पीठासीन अधिकारी उनका स्वागतस करेंगे। यहां से उन्हें पारंपरिक राजदंड ‘सेंगोल’ की अगुवाई में निचले सदन के कक्ष तक ले जाया जाएगा। संविधान के अनुच्छेद 87 के अनुसार, राष्ट्रपति को प्रत्येक लोकसभा चुनाव के बाद सत्र की शुरुआत में संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी।