Dastak Hindustan

सीएम नीतीश कुमार की बिगड़ी तबीयत, पटना के मेदांता अस्पताल में कराया गया भर्ती

पटना (बिहार):- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उनको पटना के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक उनके हाथ में तेज दर्द हो रहा था। मेदांता हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक्स विभाग में उनका चेकअप किया गया। जांच के बाद सीएम नीतीश वापस मुख्यमंत्री आवास लौट गए।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार सीएम नीतीश कुमार के हाथ में हाथ में दर्द उठ गया। शुक्रवार को राज्य कैबिनेट की बैठक में भी उन्होंने अपने मंत्रियों से हाथ दर्द करने की बात कही थी। इसके बाद मुख्यमंत्री को इलजा के लिए सुबह पटना के मेदांता हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां हड्डी विभाग के डॉक्टरों की टीम ने उनकी जांच की। सीएम आवास की ओर से कहा गया कि नीतीश कुमार रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे। जांच के बाद वे वापस आवास लौट गए और अपने काम निपटा रहे हैं।

 

 

दिल्ली से पटना लौटे नीतीश कुमार ने शुक्रवार को ही कैबिनेट की बैठक ली थी। बैठक में बेरोजगारी भत्ता और सरकारी कर्मचारियों के आवास भत्ते सहित 25 महत्वपूर्ण मुद्दों पर फैसले लिए गए। जेडीयू ने 29 जून को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। इसकी तैयारियां भी चल रही हैं। पिछले दिनों लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान भी सीएम नीतीश कुमार की तबीयत खराब होने की खबर आई थी।

 

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *