Dastak Hindustan

(NDA) एनडीए की सरकार कभी भी गिर सकती है, मोदी जी के पास जनादेश नहीं है-मल्लिकार्जुन खरगे

नई दिल्ली:- लोकसभा चुनाव के रिजल्ट में कांग्रेस का काफी अच्छा प्रदर्शन रहा है। भले ही (NDA) एनडीए गठबंधन की सरकार बनी हो लेकिन (I.N.D.I.A) इण्डिया गठबंधन 234 सीटें जीतने में कामयाब हुई। मीडिया से बात चीत के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार और भाजपा पर निशाना साधा है।

 

 

कांग्रेस नेता मल्लाकिर्जुन खरगे ने कहा कि एनडीए (NDA) की सरकार कभी भी गिर सकती है। उन्होंने कहा एनडीए सरकार गलती से बनी है। मोदी जी के पास जनादेश नहीं है। यह अल्पमत की सरकार है। यह सरकार कभी भी गिर सकती है। हम चाहते हैं कि यह चलती रहे। देश के लिए यह अच्छा हो।

 

 

खरगे के बयान को सही बताया- RJD

प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा की खरगे सही कह रहे हैं! जनादेश मोदी सरकार के खिलाफ था। मतदाताओं ने उन्हें स्वीकार नहीं किया। फिर भी वे सत्ता में आए।

 

 

 

(JDU) जेडीयू का किया पलटवार, कांग्रेस अब 99 के चक्कर में फंसी 

खरगे के बयान पर बिहार के पूर्व सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री और जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने पलटवार करते हुए पीवी नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह की कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारों के स्कोरकार्ड के बारे में पूछा। उन्होंने पूछा कि क्या खरगे कांग्रेस की विरासत से अनभिज्ञ हैं। नीरज ने कहा, “कांग्रेस अब 99 के चक्कर में फंस गई है।”

 

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *