नई दिल्ली:- राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ‘मटका फोड़’ प्रदर्शन किया गया।पानी के नाम पर जनता को धोखा दिया जा रहा है। गरीब लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। सरकारें आरोप-प्रत्यारोप का खेल खेल रही हैं। पहले से पानी की व्यवस्था क्यों नहीं की गई? वे राजनीति करने में व्यस्त थे। गूंगी-बहरी सरकार को जगाने के लिए दिल्ली में ‘मटका फोड़’ विरोध प्रदर्शन किया उन्होंने टैंकर माफिया के साथ मिलीभगत की है।”
कांग्रेस के कार्यकर्ता ने बताया कि ग्रेस ने संकल्प लिया है कि दिल्ली के हर कोने में ‘मटका’ फोड़ा जाएगा और सोई हुई सरकार को जगाया जाएगा।
एक अन्य कार्यकर्ता ने कहा कि आप और बीजेपी को आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा, “अगर सिर्फ लीकेज पर ध्यान दिया जाता तो आज यह स्थिति नहीं होती। उनकी राजनीति गरीबों को पानी से भी वंचित कर रही है। यह बहुत दुखद बात है।”