Dastak Hindustan

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत ने धान के सीजन के दौरान किसानों को बिजली की नियमित आपूर्ति करने का वादा किया

पंजाब:- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसके मद्देनजर अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्‍होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि राज्य सरकार बुवाई के मौसम के दौरान किसानों को न्यूनतम आठ घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेगी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऊर्जा मुख्यमंत्री आरके सिंह को पत्र लिखकर 1000 मेगावॉट अतिरिक्त बिजली की मांग की है।

 

राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए एक अचूक तंत्र विकसित किया है कि धान के मौसम के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार धान के सीजन के दौरान किसानों को बिजली की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करके एक नया मानदंड स्थापित करेगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के खाद्य उत्पादकों ने हमेशा देश को खाद्य उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, इसलिए पंजाब सरकार धान के मौसम के दौरान उन्हें नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने धान के मौसम के मद्देनजर मांग को पूरा करने के लिए व्यापक व्यवस्था की है, यह पंजाब राज्य पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा अनुमानित मांग से कहीं अधिक है। भगवंत सिंह मान ने पीएसपीसीएल और पीएसटीसीएल को राज्य के सभी क्षेत्रों में गर्मी और धान के मौसम के दौरान चौबीसों घंटे आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

 

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *