Dastak Hindustan

एक्ट्रेस सोनम कपूर का जन्मदिन आज

मुम्बई:- बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर रविवार को अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। टेलेंट और फैशन सेंस की वजह से फैन्स के बीच उनकी अलग पहचान है। सोनम कपूर बॉलीवुड के सुपरस्टार अनिल कपूर की बेटी हैं। सोनम कपूर इकोनॉमिक्स और पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएट हैं।

बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले सोनम कपूर ने साल 2005 में आई फिल्म ‘ब्लैक’ में संजय लीला भंसाली के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। सोनम कूपर को पहला ब्रेक डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने साल 2007 में आई फिल्म “सांवरिया” में दिया। इसके बाद उन्होंने इमरान खान के साथ 2010 में आई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म आई हेट लव स्टोरीज में काम किया और फैन्स के बीच पहचान बनाई.इसके बाद सोमन ने कई फिल्में की लेकिन असली पहचान उन्हें दिल्ली छह, “रांझणा”, “नीरजा”, “भाग मिल्खा भाग” और “वीरे दी वेडिंग” के बाद मिली। हाल ही में सोनम को डायरेक्टर शोम मखीजा की फिल्म “ब्लाइंड” में देखा गया है।

सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा सक्सेसफुल बिजनेसमैन हैं। 2018 में दोनों ने शादी की थी।हाल ही में सोनम और आनंद माता-पिता बने हैं।

अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *