Dastak Hindustan

बिना खाता खोले यूपी में इन 16 सीटों पर बसपा ने करी भाजपा की मदद

उत्तर प्रदेश:- लोकसभा चुनाव-2024 में बसपा खाली हाथ रही। यूपी में भी उसके खाते में एक भी सीट नहीं आई। हालांकि कई सीटों पर वो तीसरे नंबर पर रही। चुनाव परिणाम के आंकड़े बता रहे हैं कि कैसे उत्तर प्रदेश में वो कुछ सीटों पर बीजेपी की मददगार रही। बसपा को अगर उन सीटों पर उतने वोट नहीं मिलते तो बीजेपी की हार भी हो सकती थी।

 

सूबे की 16 सीटों पर उसने बीजेपी की मदद की. आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश की ऐसी 16 सीटें हैं जहां पर बसपा को बीजेपी और उसकी सहयोगी की जीत के अंतर से ज्यादा वोट मिले। इसमें से 14 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की, जबकि 2 सीटों पर उसके सहयोगी ने जीत हासिल की। अगर ये सीटें इंडिया गठबंधन के खाते में चली जातीं तो एनडीए का आंकड़ा 278 पर ही रह जाता। यूपी में बीजेपी के खाते में 33 सीटें आई हैं, अगर इन 14 सीटों पर उसे हार मिलती तो उसकी सीटों की संख्या 19 ही रह जाती है जो एक बड़ा झटका होता।

 

ये है वो सीटे 

जैसे आप भदोही का ही उदाहरण ले लें। यहां पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार ललितेश त्रिपाठी को 4.2 लाख वोट मिले। जबकि, जीत दर्ज करने वाले बीजेपी विनोद कुमार बिंद के खाते में 4 लाख 59 हजार 982 वोट आए। उन्होंने करीब 45 हजार वोटों से जीत हासिल की। तीसरे नंबर पर बसपा के हरिशंकर रहे। उन्हें 1 लाख 55 हजार वोट मिले। सोचिए अगर यही वोट इंडिया के ललितेश त्रिपाठी के खाते में पड़ते तो उनकी जीत हो जाती।

 

मिर्जापुर में अपना दल (सोनेलाल) की अनुप्रिया पटेल ने जीत हासिल की। उन्हें 4 लाख 71 हजार 631 वोट मिले। जबकि सपा के रमेश चंद बिंद को 4 लाख 33 हजार 821 वोट मिले। अनुप्रिया को करीब 38 हजार वोटों से जीत मिली। यहां पर तीसरे नंबर पर बसपा रही। मनीष कुमार के खाते में 1 लाख 44 हजार 446 वोट आए। बसपा के यही वोट अनुप्रिया की जीत में अहम साबित हुए।

 

  • हरदोई में बीजेपी ने 27 हजार 856 वोटों से जीत दर्ज की। बसपा उम्मीदवार को 1 लाख 22 हजार 629 वोट मिले।
  • मेरठ में बीजेपी को 10 हजार 585 वोटों से जीत मिली। बसपा के खाते में 87 हजार वोट पड़े।
  • मिर्जापुर में बीजेपी की सहयोगी को 37 हजार वोटों से जीत मिली। बसपा को 1 लाख 44 हजार वोट मिले।
  • मिसरिख में बीजेपी ने 33 हजार वोटों से जीत मिली। बसपा को 1 लाख 11 हजार 945 वोट मिले।
  • फूलपुर में बीजेपी ने 4 हजार 332 वोटों से जीत दर्ज की। बसपा के खाते में 82 हजार वोट आए।
  • अकबरपुर में बीजेपी को 44 हजार 345 वोटों से जीत मिली। यहां पर बसपा के खाते में 73 हजार 140 वोट पड़े।
  • अलीगढ़ में बीजेपी को 15 हजार 647 वोटों से जीत मिली। यहां पर बसपा को 1 लाख 23 हजार 929 वोट मिले।
  • अमरोहा में बीजेपी को 28 हजार 670 वोटों से जीत मिली। बसपा के खाते में 1 लाख 64 हजार 99 वोट आए।
  • बांसगांव में बीजेपी को 3 हजार 150 वोटों से जीत मिली। बसपा के खाते में 64 हजार 750 पड़े।
  • भदोही में बीजेपी को 44 हजार वोटों से जीत मिली। बसपा को 1 लाख 55 हजार वोट मिले।
  • बिजनौर में बीजेपी ने 37 हजार 58 वोटों से जीत दर्ज की। बसपा के खाते में 2 लाख 18 हजार 986 वोट पड़े।
  • देवरिया में बीजेपी ने 34 हजार 842 वोट से जीत हासिल की। बसपा को 45 हजार 564 मिले।
  • फर्रुखाबाद में बीजेपी ने 2 हजार 678 वोटों से जीत दर्ज की। बसपा के खाते में 45 हजार 390 वोट आए।
  • फतेहपुर सिकरी में बीजेपी ने 43 हजार 405 वोटों से जीत हासिल की। बसपा को 1 लाख 20 हजार 539 वोट मिले।
  • शाहजहांपुर में बीजेपी ने 55 हजार वोटों से जीत हासिल की। बसपा को 91 हजार वोट मिले।
  • उन्नाव में बीजेपी को 35 हजार वोटों से जीत मिली। बसपा के खाते में 72 हजार 527 वोट पड़े।

 

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *